कौशाम्बी, दिसम्बर 13 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाना इलाके के एक गांव का युवक मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। शनिवार को वह मजदूरी करने के लिए चला गया था। इसी दौरान उसकी 15 वर्षीय पुत्री दोपहर के समय घर से सामान लेने के लिए दुकान जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में खड़े दो युवक उसे अकेला देखकर छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर दोनों गाली-गलौज कर मारपीट करने की धमकी देने लगे। शोर सुनकर लोगों को आता देख वह दोनों फरार हो गए। किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी मां को दी। किशोरी ने मां के साथ थाने जाकर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...