भभुआ, दिसम्बर 12 -- (पेज तीन) भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाश ने पीड़िता की मां व भाई के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उक्त मामले में युवती की मां ने नगर थाना में अपने ही गांव के एक युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करायी है। उसने अपने आवेदन में लिखा है कि 11 नवंबर को वोट देने जाते समय युवती के साथ छेड़खानी की गई। आरापित युवक द्वारा ऐसी हरकत 11 दिसंबर को भी की गई। जब इसका विरोध किया गया तो बदमाश युवक ने पीड़िता की मां और भाई के साथ मारपीट की। मारपीट की घटना को अंजाम देने में लड़के के परिजन भी शामिल थे। उक्त लड़के द्वारा अक्सर फब्तियां कसी जाती है। नगर थाने पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र. हेरोइन के साथ तस्कर धराया, भेजा गया जेल भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने शहर के हवाई अड्डा रो...