कौशाम्बी, नवम्बर 28 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद चरवा थाने के मलाक भारत में बुधवार शाम छेड़खानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। जिसमें बुजुर्ग की हालत नाजुक बताई जा रही है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। गांव निवासी एक युवक मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। बुधवार शाम गांव का ही एक युवक उसकी बहन के साथ छेड़खानी करने लगा। युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन आरोपी युवक के घर उलाहना देने के लिए गए। इसी दौरान युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडा और फरसा से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच बचाव करने पहुंचे परिजनों को जमकर पीटा। पिटाई से छह लोग घायल हो गए। घायलों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.