जौनपुर, जनवरी 11 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे के शेखवाड़ा मुहल्ले के निवासी छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। मुहल्ले की निवासी एक महिला पति से विवाद के बाद अपने पति के घर पर ही अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ रहती है। उसका पति लखनऊ रहता है। उसने पुलिस को तहरीर देकर अपने जेठ पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने से आक्रोशित जेठ भयहू को मारने पीटने की धमकी दे रहा था। सूचना पाकर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...