मऊ, सितम्बर 16 -- इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम इंदारा के पुरवा करीमाबाद में एक महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने अपने ससुर सहित तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। कोपागंज थाना अंतर्गत इंदारा ग्राम के करीमाबाद में शनिवार रात लगभग दो बजे महिला अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान सुफियान, उस्मान, असलम एक अन्य उसके कमरे में घुस गए। उनके साथ मारपीट की और गालियां दी। महिला के बाल भी काट दिए और छेड़खानी की महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने अपने ससुर सहित तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट करने की तहरीर दी। इस बाबत कोपागंज थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि महिला की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.