अमरोहा, फरवरी 18 -- महाशिवरात्रि से पूर्व शनिवार रात शहर के मोहल्ला छेवड़ा में कांवड़ शिविर के पास हुए सांप्रदायिक बवाल के मुख्य आरोपी इमरान को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है। दोपहर में पुलिस टीम के साथ पहुंचे विवेचक ने जिला अस्पताल से कस्टडी लेकर उसे कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने आरोपी इमरान का रिमांड स्वीकार कर लिया। वहीं, चर्चा है कि अश्लील वीडियो वायरल होने से चर्चाओं में रहे बवाल के एक अन्य आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी दी है। गिरफ्तारी के बढ़ते दबाव के बीच वह पुलिस को गच्चा देकर आत्समर्पण करने की तैयारी में है। दूसरी तरफ विवेचना में आगे बढ़ रही पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही एसपी के निर्देश पर पूरे मामले की तह तक जाने के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम न...