लातेहार, फरवरी 7 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के छेन्चा कोयल नदी के दो घाट से बालू उठाव का टैक्स राशि विभाग को जमा नहीं की जा रही है। इससे पता नहीं चल पा रहा है कि अब तक बालू टैक्स के रूप में कितनी राशि की वसूली हुई है, लेकिन विभागीय अधिकारी इससे बेखबर बने हुए हैं। पंचायत सचिव सह प्रभारी प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी विजय शंकर राम ने बताया कि लगभग दो महीने से उस अनुमति प्राप्त नदी घाट से बालू का उठाव शुरू हुआ है। बालू उठाव के एवज में अच्छी -खासी टैक्स राशि की वसूली हो रही है। उन्होंने बताया कि अब तक एक बार बालू टैक्स राशि को जमा किया गया है। बालू टैक्स राशि कहां है, स्पष्ट रूप से पता नही चल पा रहा है। जबकि हर सप्ताह बालू उठाव टैक्स की राशि विभाग में जमा करनी है। उन्होने बताया कि समिति को हमेशा टैक्स राशि जमा करने के लिए कहा जा रहा है, ल...