मोतिहारी, दिसम्बर 22 -- तेतरिया। राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने छेनीछपड़ा गांव के अमित कुमार के घर पर गांजा व विदेशी शराब आने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों के साथ छापेमारी कर 850 ग्राम गांजा व चार लीटर विदेशी शराब को जब्त किया। हालांकि कारोबारी अमित कुमार फरार हो गया। एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी में दारोगा अभिषेक कुमार,अमर पासवान व सशस्त्र बल के जवानों शामिल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...