कानपुर, अक्टूबर 11 -- दीवाली से पहले शहर में मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को बदबूदार छेना, दूध और खोवा नष्ट कराया है। खुलेआम तेल से स्टीकर को बदला जाते मिला। मिलावट की आशंका पर 53 लाख का तेल सीज किया गया। 25 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में छापेमारी और जांच हुई। महाराजपुर में सत्यम स्वीट हाउस में बिकने के लिए रखे छेने की स्थिति ठीक नहीं पाई गई। 23 हजार का करीब 75 किलो छेना नष्ट कराया गया। घाटमपुर रेउना में 23 हजार का 240 किलो बदबूदार दूध और खोवे को नष्ट कराया गया। 10 किलोग्राम वेजिटेबल फैट को सीज किया गया। फजलगंज के गायत्री तेल उद्योग में खुलेआम एक महीने के अंदर खत्म होने वाली स्टीकर को बदलकर नई वैधता के लगाए जा रहे थे। नए स्टीकर को लगाकर तेल का भंडार क...