बुलंदशहर, अप्रैल 17 -- अनूपशहर। छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामले में अदालत ने दोषी युवक को 3 वर्ष का कारावास की सजा सुनाकर जेल भेजा है। जिला सहायक अभियोजक नितिन कुमार त्यागी ने बताया कि नरोरा थाना क्षेत्र के गांव निवाड़ी बांगर निवासी ने 26 मार्च 2019 को थाना नरोरा में मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें अवगत कराया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री ने घर के बाथरूम में दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आरोप लगाया था कि उसके पड़ोस में रहने वाला पवन पुत्र वीरेंद्र लगातार उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। 20 मार्च को उनके घर की छत पर आकर उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। जिसकी शिकायत पवन के बाबा रामचरन से की गई थी। उन्होंने माफी मांग कर भविष्य में पुनरावृति न होने का आश्वासन देकर मामले को रफा दफा करने का अनुरोध किया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.