सहारनपुर, फरवरी 10 -- नकुड़ कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा के साथ लगातार छेड़छाड़ और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का गंभीर मामला सामने आया है। डर और मानसिक प्रताड़ना से आहत छात्रा को कोचिंग छोड़ना पड़ गया। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर अभद्र टिप्पणी भी की है। पहले महिला थाने में शिकायत करने पर आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नकुड़ के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री को पढ़ाई के लिए पुराने बस स्टैंड के पास एक कोचिंग सेंटर भेजा था। कोचिंग से घर आते-जाते समय कुछ लड़के उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते थे, मोबाइल से फोटो खींचते थे और पीछा करते थे। आरोप है कि आरोपी इन फोटो को अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर डालकर ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.