बदायूं, जनवरी 5 -- उझानी (बदायूं)। बदायूं के उझानी में छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने घर में ही फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। उझानी इलाके के एक गांव के व्यक्ति का आरोप है कि उसकी 16 साल की बेटी शनिवार को खेत से भूसा लेकर आ रही थी, तभी रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उससे छेड़छाड़ की थी। किशोरी के विरोध जताने पर उससे अभद्रता करने लगे। बात बढ़ती देख ग्रामीणों ने मामले को शांत करा दिया, जिसके बाद किशोरी घर लौट आई। इस घटना से आहत किशोरी ने रविवार दोपहर दो बजे घर के कमरे में फंदे से लटककर खुदकशी कर ली। रविवार शाम को परिजन जब खेत से लौटे तब उन्हें जानकारी हुई तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.