शामली, फरवरी 1 -- छेड़छाड़ और जान से मारने के प्रयास के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के मोहल्ला पट्टोवाला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि मोहल्ले का ही पप्पू उर्फ सुशील मंदिर की छत पर बैठकर नशा करता है और अश्लील इशारे करता है। शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे उसकी पत्नी बेटी को स्कूल की वैन में छोड़कर वापस घर आ रही थी। इस दौरान अपने घर के आगे बैठे पप्पू उर्फ सुशील ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील कमेंट किया। उसकी पत्नी ने घर वापस आकर घटना बताई। इसके बाद वह आरोपी के घर पहुंचा और विरोध जताया। इस पर आरोपी पप्पू उर्फ सुशील, राजा, पारस व अनमोल ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने उसका गला हाथों से दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। अन्य लोगों के आ जाने पर आरोपी उसे बेहोशी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.