रुडकी, मार्च 17 -- तीन दिन पहले एक दंपति ने कुछ लोगों के साथ मिलकर महिला और उसके पति की पिटाई कर दी। आरोप है कि महिला से छेड़छाड़ भी की। तहरीर के आधार पर इस मामले में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने दंपती समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आर्य विहार कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि 15 मार्च की सुबह वह घर के बाहर झाडु लगा रही थी। इसी बीच वहां पर उनके मकान के सामने रहने वाला राजेंद्र चौधरी आया और गाली गलौज करने लगा। इसी बीच राजेंद्र चौधरी की पत्नी जगवती भी वहां पर आ गई। जब उसने उसके पति की हरकत उसे बताई तो उसने गाली गलौज करते हुए महिला को पकड़ लिया। राजेंद्र चौधरी और उसकी पत्नी ने महिला की पिटाई कर दी। साथ ही महिला से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर महिला का पति उसे बचाने के लिए वहां पर आया त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.