बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका गांव निवासी लोगों से मारपीट व छेड़छाड़ करने का मुकदमा चल रहा है। जिसमें आरोपी फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। सोमवार सुबह वह गोबर डालने जा रही थी। तभी आरोपी ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। फैसला न करने पर आरोपी मारपीट करने पर उतारू हो गया। आरोपी ने फैसला न करने पर उसके इकलौते मासूम पुत्र की हत्या की धमकी दी। गौरतलब हो कि 27 सितंबर को पीड़िता ने एसएसपी के आदेश पर घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ करने पर पिता पुत्र समेत तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी रामकुमार उर्फ बिल्लू उसके भाई सत्यपाल व पुत्र लाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...