बहराइच, मई 1 -- श्रावस्ती, संवाददाता। छेड़छाड़ मामले के दोषी को न्यायालय ने एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। मवेशियों के लिए चारा काटने गई किशोरी से आरोपी ने छेड़खानी की थी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मल्हीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी आठ वर्ष पहले दिन में मवेशियों के लिए चारा काटने खेत में गई थी। उस दौरान पहले से ही घात लगाए बैठे आरोपी हग्गन पुत्र पारस निवासी ग्राम ककरदरी थाना मल्हीपुर ने किशोरी को पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। जिसका विरोध करते हुए किशोरी शोर मचाने लगी। इस पर आरोपी किशोरी को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद किशोरी घर आकर परिजनों को आपबीती बताई। इस पर पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.