रुद्रपुर, जनवरी 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रम्पुरा में युवती से छेड़छाड़ के विरोध में शिकायत करने गए युवक के घर पर पथराव करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सात नामजद समेत कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, रम्पुरा वार्ड 22 निवासी एक युवक ने दी गई तहरीर में बताया था कि 17 जनवरी को उसकी बहन किराने का सामान लेने जा रही थी, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसके साथ बदतमीजी की। आरोप है कि जब इस घटना की शिकायत करने युवक गया तो युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 22 जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे युवक के घर पर ईंटों और शराब की बोतलों से पथराव किया गया। पथराव के दौरान युवक और उसके छोटे भाई के सिर में गंभीर चोटें आईं। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सूरज, अरुन, विकास, पम्मा, दीपक उर्फ कतल...