सहारनपुर, अप्रैल 20 -- नकुड़। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म करने की नीयत से छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को युवती ने बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। जिसके बाद से वह अपने चाचा के पास रहती है। आरोप लगाया कि जब उसके चाचा व चाची सहित अभी लोग खेत मे काम करने गए हुए थे, तब आरोपी ने घर में घुस गया और दुष्कर्म करने की नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। मारपीट में युवती के हाथ मे चोट लग गई। शोर मचाने पर युवक मौके से भाग गया। उधर, कोतवाल अविनाश गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवती का मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.