सीतापुर, जनवरी 31 -- सीतापुर, संवाददाता। हरगांव इलाके शोहदे ने घर में घुसकर युवती के साथ छेड़खानी की। विरोध पर आरोपी ने युवती और उसके भाई की जमकर पिटाई कर दी। घटना के समय युवती के माता- पिता रिश्तेदारी में गए थे। हमले से जख्मी पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर हरगांव पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता के पिता के मुताबिक बीते 16 जनवरी को वह पत्नी के साथ ससुराल गए थे। घर में बेटी और बेटा थे। इस बीच गांव का ही सुनीत कुमार चुपके से रात में घर में घुस गया। सो रही बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बेटी की नींद खुली तो विरोध जताते हुए शेार मचाने लगी। चीख पुकार सुन भाई भी पहुंच गया। इस पर आरोपी ने पीड़िता और उसके भाई की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने शिकायत करने पर पीड़िता और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.