सीतापुर, फरवरी 23 -- केसरीगंज, संवाददाता। केसरीगंज इलाके में आरोपी ने 10 वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी हाथ पकड़कर घसीटने लगा चीख पुकार पर आरोपी ने मासूम की लात-घूसों से पिटाई कर दी। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर लहरपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता के मुताबिक उनकी 10 वर्षीय बेटी रविवार को खेत गई थी। कुछ देर बाद वह रोते हुए घर पहुंची। पूछने पर बेटी ने अपनी आप बीती बताई। पिता ने मुकदमा दर्ज कराया कि बेटी के खते पहुंचने पर जसकरा सराय निवासी चित्र कुमार बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। वह बेटी का हाथ पकड़कर खेत की तरफ घसीटने लगा। बेटी के चीख पुकार मचाने पर उसने बेटी की पिटाई कर दी। पिटाई से वह चोटिल हो गई। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.