बुलंदशहर, फरवरी 8 -- औद्योगिक क्षेत्र निवासी ने उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़, मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को उनकी पत्नी कोतवाली क्षेत्र के गांव में मजदूरी करने के लिए गई थी। रास्ते में मोहल्ला झारखंडी निवासी ने उनकी पत्नी को रोककर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उनकी पत्नी का फोन भी कही गिर गया। बताया कि आरोपी के उत्पीड़न से तंग आकर उनकी पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.