हापुड़, मार्च 10 -- छेड़छाड़ के विरोध पर गाली गलौज करते हुए महिला के कपड़े फाडऩे वाले आरोपी को पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दबोचकर जेल भेजा। गढ़ गंगा खादर क्षेत्र के एक गांव का युवक पिछले काफी दिनों से अपने पड़ोस में रहने वाली महिला पर बुरी नजर रखता आ रहा था। जिसने छह मार्च को अश्लील इशारे करते हुए महिला को अपने पास बुलाने का प्रयास किया था, परंतु महिला द्वारा विरोध करते हुए साफ इंकार कर दिया गया था। जिससे नाराज हुए युवक ने गाली गलौज करते हुए महिला के कपड़े तक फाड़ डाले थे। पीडि़ता के पति ने गांव के ही जुगनू के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने शनिवार की रात को नयाबांस से गांव गड़ावली की तरफ जाने वाली चौराहे पर आरोपी जुगनू को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि पीडि़त महिला के पति की तहरीर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.