मैनपुरी, मई 25 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को अश्लील एसएमएस भेजकर परेशान कर रहे युवकों का विरोध किया गया तो इन युवकों ने युवती के परिजनों पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे युवती का पिता उसका भाई और बहन घायल हो गए। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि रामजी और अमन नाम का युवक उसकी 20 वर्षीय बहन को अश्लील एसएमएस भेजता है। उसके भाई ने इसका विरोध किया तो इन आरोपियों ने अपने परिजनों की मदद से हमला बोल दिया और भाई को धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। बचाने गए उसके पिता और उसके साथ भी मारपीट की गई। जिससे वे तीनों घायल हो गए। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामजी, जितेंद्र, अजीत पुत्रगण मोहनलाल, अमन पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.