फतेहपुर, फरवरी 18 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के एक गांव में समुदाय विशेष के पड़ोसी दुकानदार के बेटे द्वारा किशोरी के साथ की गई अश्लील हरकत के मामले में पुलिस ने पास्को की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरु की है। पिता ने बताया कि आरोपी चांद मोहम्मद पिछले पांच-छह माह से पुत्री को परेशान कर रहा था। करीब दो माह पूर्व उसके दिव्यांग बेटे के हाथ मोबाइल भेजा था। जिस पर ग्राम प्रधान के समक्ष आरोपी ने माफी मांगते हुए दोबारा गलती न करने की बात कही थी। इसके बावजूद उसने फिर मोबाइल देकर बातचीत शुरु की और घर के आसपास घूमते हुए मना करने पर धमकी दी। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...