मेरठ, मई 22 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के इरादे से घर में घुसे मनचले को महिला ने खूब सबक सिखाया। महिला आरोपी को पीटती हुई सड़क पर लेकर आ गई। लोगों ने भी मनचले को खूब सबक सिखाया। बुधवार शाम ब्रह्मपुरी क्षेत्र में मनचला एक घर में घुस गया। उस वक्त महिला घर पर अकेली थी। जैसे ही मनचले ने हरकत करनी शुरु की, महिला उस पर बरस पड़ी। बहादुरी दिखाते हुए वह मनचले से भिड़ गई। आरोपी भागने लगा तो महिला ने शोर मचा दिया। लोग आरोपी की वीडियो बनाने लगे तो वह मुंह छिपाता दिखा। यहां भी महिला ने मनचले को खूब धुना। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को लेकर थाने आ गई। आरोपी का नाम रजा बताया जा रहा है जो पहले भी कुछ महिलाओं से छेड़छाड़ कर चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.