अमरोहा, जनवरी 5 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी में रविवार शाम छेड़छाड़ के आरोप में घिरे सफाईकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश में एक दंपति ने ई-रिक्शा से खींचकर उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कुरैशी स्थित शिवनगर निवासी कुशल (29), कैलसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाईकर्मी था। वह अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था और माता-पिता के निधन के बाद आश्रित कोटे पर नौकरी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, मोहल्ले के ही एक युवक से कुशल का विवाद चल रहा था। आरोप है कि युवक कुशल पर शराब पीने का दबाव बनाता था। इसी रंजिश में श...