अल्मोड़ा, जुलाई 27 -- ताड़ीखेत ब्लॉक में महिला मतदान अधिकारी के साथ अभद्रता करने पर उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने नाराजगी जताई है। घटना की निंदा कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। ताड़ीखेत ब्लॉक में बीते दिनों महिला मतदान अधिकारी के साथ एक चालक की ओर से छेड़छाड़ की गई थी। विरोध करने पर महिला अधिकारी के साथ मारपीट भी की गई। महिला ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई थी। इस घटना को लेकर उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। पदाधिकारियों का कहना है कि यह घटना सुरक्षा में गंभीर चूक को दर्शाती है। उन्होंने मतदान कार्मिकों को सुरक्षा मुहैया कराने और आरोपी को गिरफ्तार कर ठोस कार्रवाई करने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिगंबर दत्त फुलोरिया, उपाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.