नोएडा, फरवरी 2 -- नोएडा। पुलिस ने शहर के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसको न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सेक्टर-37 निवासी महिला ने थाने में शिकायत दी थी कि वह 30 जनवरी की रात को मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद घर जा रही थी, तभी आगे चल रहा एक युवक अचानक पीछे मुड़ा और उसको अकेला पाकर अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया और जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाना शुरू किया तो कुछ लोग वहां पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी घबरा गया। इसी बीच महिला की सहेली वहां पहुंच गई। सहेली को आरोपी ने अपना नवीन कुमार बताया। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.