लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- खमरिया। धौरहरा कोतवाली के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनबढ़ युवक ने महिला को छत से नीचे फेंक दिया। गम्भीर हालत में महिला को धौरहरा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने गांव के एक युवक पर धौरहरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के घुरघुट्टा बुजुर्ग गांव की एक महिला गुरुवार रात अपने घर की छत पर बिस्तर बिछा रही थी। इसी दौरान गांव में रहने वाला आरिफ छतों छतों के जरिये महिला के पास पहुंच गया। आरोप है कि आरिफ ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर युवक आग बबूला हो गया और गुस्से में आकर महिला को छत से नीचे फेंक दिया। जिसमें वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने जख्मी महिला को धौरहरा सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.