मेरठ, जनवरी 30 -- मेरठ। लोहियानगर के अलीबाग में छेड़छाड़ का विरोध करने पर बुधवार रात कपड़ा व्यापारी पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली व्यापारी के पेट को छूते हुए हाथ में जाकर लगी है। लोगों ने हमलावरों में से एक को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अलीबाग गली नंबर 20 निवासी अहमद कपड़ा कारोबारी है। यहां आसपास रहने वाले इकबाल, समद, फिरोज, चांद और जावेद गैंग बनाकर दबंगई करते हैं। यह आरोपी महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। इसे लेकर पूर्व में दो बार विवाद हो चुका है। अहमद ने बुधवार को छेड़छाड़ का विरोध किया, जिसके बाद इकबाल ने अहमद के घर के बाहर हवाई फायरिंग की थी। रात में इकबाल ने समद को अहमद के घर भेजा और उसे बुलाकर लाने के लिए कहा। अहमद घर से बाहर आया तो इकबाल और उसके साथियों ने अहमद की पिटाई की और गोली चला दी। गोली अहमद के पेट को छूकर उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.