नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने छेड़छाड़ और मारपीट मामले में फरार आरोपी को यूपी के हापुड़ से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जाकिर नगर का निवासी इरफान के रूप में हुई है। मामला दर्ज होने के चलते आरोपी दो साल पहले विदेश भाग गया था। जब वह कतर से वापस भारत लौटा तो क्राइम ब्रांच ने सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, इरफान ने जाकिर नगर में किराए पर कमरा लिया था। उसने किराया नहीं दिया और मकान मालकिन के कहने पर कमरे को खाली करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता महिला और उनके पति के साथ बदसलूकी और मारपीट की। शिकायत के आधार पर केस दर्ज होने के बाइ आरोपी देश छोड़कर चला गया। इस बीच अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। लौटने के बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.