जौनपुर, जनवरी 11 -- चंदवक। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसकी तलाश में जुट गई है। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार की रात करीब आठ बजे गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला और उसकी बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गया। महिला ने बताया कि भागते समय छीना-झपटी में आरोपी का जैकेट घर में ही छूट गया, जिसमें उसका पर्स, मोबाइल फोन और शराब बरामद हुई। शनिवार दोपहर पीड़िता ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर...