मुरादाबाद, दिसम्बर 8 -- सीएम योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद दौरे के दौरान भोजपुर थाना क्षेत्र की महिलाओं ने सर्किट हाउस के बाहर जमकर हंगामा किया। महिलाओ ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और शिकायत करने पर परिजनों से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एक दरोगा पर चौकी से भगाने का भी आरोप लगाया। हंगामा करते दो महिलाएं गैस खाकर सड़क पर लेट गई। कुछ देर बाद पुलिस ने महिलाओं को उठाकर महिला थाने भिजवा दिया। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी 16 अक्टूबर को घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस कुछ युवक पहुंच गए। उन्होंने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर धमकी देकर भाग गए। किशोरी के परिजनों ने आरोपियों के परिवार के लोगों से शिकायत की तो मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस 27 नवंबर को 10 नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज की। आरोप है क...