मुरादाबाद, अगस्त 3 -- भोजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक को दी तहरीर में ग्रामीण ने कहा है कि बेटी गांव में परचूनी की दुकान से घरेलू सामान खरीदने जाती थी। इस दौरान दुकानदार मनीष कश्यप बेटी को अकेला देखकर छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि एक दिन युवक बेटी को बहला- फुसलाकर होटल में ले गया। वहां जबरदस्ती दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद आरोपी वीडियो वायरल की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। युवती का कहना है कि आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ ,दुष्कर्म और जाति सूचक शब्द बोलने से संबंधित धाराओं मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.