सहारनपुर, फरवरी 11 -- थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर कुसानी निवासी युवती के कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के अनुसार 28 दिसंबर 2025 को उसके पति के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें पहले से मुकदमा दर्ज है। इसी रंजिश में 9 जनवरी की शाम करीब 7 बजे अर्जुन पुत्र तेल्लूराम, आकाश व विक्की पुत्र राजू और अंकुश पुत्र प्रदीप ने उसे घर के बाहर पकड़ लिया और जंगल की ओर ले जाकर गलत काम का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि बाद में अर्जुन, अंकुश, आकाश, विक्की, ललित उर्फ मांगा, हैप्पी, बबली व तेल्लूराम समेत अन्य लोग घर में घुस आए, मारपीट की और तोड़फोड़ की। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.