अमरोहा, फरवरी 6 -- हसनपुर (अमरोहा), संवाददाता। गोकुलधाम कॉलोनी में महिलाओं के सड़क पर उतरने और पलायन व इच्छामृत्यु की चेतावनी के बाद पुलिस अचानक एक्शन में आ गई। पुलिस ने गुरुवार को छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत में पेश किया। साथ ही उसके फरार साथियों की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है। उधर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एडीएम के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने विवादित रास्ते और अवैध अतिक्रमण की पैमाइश शुरू कर दी है। करीब दस वर्ष पूर्व नगर के रहरा अड्डे के नजदीक बसी गोकुलधाम कॉलोनी के एक द्वार पर कुछ समय पहले टायर पंक्चर का एक खोखा रख दिया गया था। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि इस खोखे पर दूसरे संप्रदाय के असामाजिक तत्व जमा रहते हैं, जो कॉलोनी की महिलाओं और युवतियों के साथ अश्लील हरकतें और छींटाकशी करते हैं। रास्ते को अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.