बरेली, दिसम्बर 2 -- शाही। क्षेत्र की महिला सोमवार शाम गांव से बाहर कूड़ा डालने जा रही थी। गांव संग्रामपुर निवासी गुड्डू उर्फ घमंडी वहां पहुंच गया। आरोपी महिला का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर गाली गलौच करते हुए भाग गया। महिला ने घरवालों को घटना की जानकारी पति को दी। पति शिकायत करने आरोपी के घर गया तो गुड्डू व उसके भाई राजकुमार ने मारपीट की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...