मुंगेर, अप्रैल 27 -- मुंगेर, एसं। नया रामनगर थाना के एक गांव में शनिवार की सुबह महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर गांव के गोरे लाल मंडल की जमकर पिटाई कर दी गई। लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जख्मी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि गांव की एक महिला शौच के बाद घर वापस लौट रही थी। युवती के साथ गांव के युवक छेड़खानी करने लगा जिसका गांव के गोरे लाल ने विरोध किया। थानाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने बताया छेड़खानी मामले की जानकारी है। आवेदन प्राप्त होते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...