गोरखपुर, फरवरी 12 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़ करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवती के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ फरवरी की रात करीब 11:30 बजे उनकी बेटी घर में अकेली सो रही थी। तभी ब्रह्मपुर पिपरहिया टोला निवासी अमन कमरे में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर परिवार और ग्रामीण पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिया। डायल 112 पुलिस को आरोपी को सौंप दिया गया। आरोप है कि जाते समय अमन ने महिला की देवरानी को जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। झंगहा पुलिस ने अमन के खिलाफ धारा 75, 352, 351(3), 333 बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत...