मुंगेर, फरवरी 7 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के महकोला गांव में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने तथा घर में घुसकर मारपीट करने मामले में पांच व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज किया गया। मामले को लेकर महकोला गांव निवासी मनोज बिंद की पत्नी किरण देवी ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर बताया है कि मेरी नाबालिग बेटी जब कोचिंग पढ़ने जाती है तो गांव के ही सुरेंद्र बिंद का पुत्र रवीश कुमार रास्ते में छेड़खानी करता है। जिसका विरोध करने पर रवीश कुमार, वरुण बिंद, राजीव बिंद, संजीव बिंद तथा अंकिता कुमारी लाठी डंडे से लैस होकर मेरे घर पर आकर मारपीट किया तथा मेरी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पांच व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उपरोक्त बातों की जानकारी प्रशिक्षु डीएसपी सह थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.