मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में छेड़खानी के हॉटस्पॉट चिन्हित किए जा रहे हैं। घटना रोकने के लिए थाना स्तर पर अभया ब्रिगेड टीम बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। इस टीम में एक महिला दारोगा के साथ एक महिला और दो पुरुष सिपाही शामिल होंगे। इनकी तैनाती स्कूल और कॉलेज के आसपास होगी। इसके अलावा छेड़खानी के जितने भी हॉटस्पॉट हैं, उन जगहों पर भी इनकी तैनाती रहेगी। साथ ही, टीम भ्रमणशील रहकर भी इसकी निगरानी करेगी। सिटी एसपी कोटा किरण ने सभी शहरी थानेदारों को इस संबंध में थाना स्तर पर हॉटस्पॉट चिन्हित के बाद टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। जानकारी हो कि छेड़खानी की बढ़ती घटना को देखते हुए बीते महीने पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लिया था। इसपर रोक लगाने और कार्रवाई करने के लिए थाना स्तर पर अभया ब्रिगेड के गठन का भी न...