गोरखपुर, फरवरी 12 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने साथ छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाते हुए छह नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने तहरीर में बताया कि नौ फरवरी की शाम करीब आठ बजे वह घर पर अकेली थी। गांव का राकेश पुत्र रामप्रताप उसके घर में घुस आया और बुरी नीयत से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने डंडे से मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद राकेश का भाई सुनील, पिता रामप्रताप, माता गीता, पत्नी सुमन और भाभी मीनू भी घर पहुंच गए और उसके माता-पिता के साथ मारपीट की। झंगहा पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...