कौशाम्बी, दिसम्बर 22 -- मंझनपुर, संवाददाता सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोसियों ने मां-बेटी की पिटाई की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। थाना प्रभारी ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। सरायअकिल क्षेत्र की महिला ने बताया कि रविवार की सुबह वह 18 वर्षीय बेटी के साथ मवेशियों को चारा देने पशुबाड़ा गई थी। इस दौरान पड़ोस के रहने वाले युवक ने पशु बाड़ा में घुसकर बेटी के साथ छेड़खानी की। पीड़िता के मुताबिक इसका उलाहना देने जाने पर आरोपी के दो भाइयों ने गाली-गलौज करते हुए उसे अपने घर से भगा दिया। आरोप है कि पीड़िता के घर पहुंचते ही आरोपी तीनों भाई भी वहां पहुंचकर अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर मां-बेटी की पिटाई की। इससे उनको गंभीर...