मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- मीनापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 जुलाई की रात महिला से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर रॉड से वार कर जख्मी कर दिया। महिला के बयान पर शुक्रवार को थाना में केस दर्ज किया गया। इसमें महिला ने नीरज कुमार को नामजद किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर में अकेली सोई थी। इसी बीच आरोपित घर में घुस गया। उठा कर बगल के खेत में ले गया। शोर मचाने पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.