प्रयागराज, जून 19 -- प्रयागराज, हिन्दुस्तान संवाद। पत्नी से छेड़खानी के विरोध पर मनचलों ने युवक को ईंट-पत्थर से घायल कर दिया। मामले में पीड़िता ने अजय सहित तीन के खिलाफ धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। गंगा विहार कॉलोनी की एक महिला ने पुलिस को बताया कि 18 जून की शाम वह बच्चों को डांस क्लास से लेकर घर आ रही थी। बेगमसराय मस्जिद के पास उक्त लोगों ने छेड़खानी की। साथ रहे पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में पति के सिर पर गंभीर चोट आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.