प्रयागराज, अप्रैल 28 -- प्रयागराज। धूमनगंज में एक महिला से छेड़खानी के चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित प्रशान्त सिंह, अविनाश सिंह उर्फ कुन्दन, अनुराग सिंह उर्फ चिंटू एवं सक्षम सिंह है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के घर के पास एक नाली बन रही है। महिला के घर के सामने एक पेड़ था। नाली टेढ़ी हो रही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर उक्त आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...