गोड्डा, जून 18 -- बोआरीजोर। बोआरीजोर थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने लंबे समय से फरार चल रहे दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में भेज दिया। घटना को लेकर बताया जाता है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के कांदनिया निवासी एतवारी जादो और स्यार जादो उर्फ इदरीस पर वर्ष 2018 में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था पूर्व में जमानत पर बाहर आने के बाद पुनः न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उक्त आरोपी को पुर्व को कई बार गिरफ्तार करने के प्रशासन उसके घर पहुंचती लेकिन वह मौका पाकर फरार हो जाता था। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस बीच उनके गतिविधियों की जांच कर रही है कि जेल बाहर आने के बाद व किस तरह के कार्यो में ल...