सोनभद्र, फरवरी 7 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत भाट क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत कुलडोमरी के टोला खजुरा निवासी एक महिला ने अपने चचेरे भसुर पर छेड़छाड व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार दोपहर वह जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही विकास पुत्र भोला ने मोबाइल पर बात करने को लेकर उस पर दबाव बनाने लगा। मना करने पर छेड़छाड शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया तो उसके द्वारा जान से मारने की धमकी दी। अनपरा थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.