फरीदाबाद, फरवरी 11 -- फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तिलपत में एक टेंपो चालक जयसिंह की हत्या के मामले में दो युवकोंए हिमांशु और तुषार को गिरफ्तार किया है। यही नहीं दो किशोरों को हिरासत में भी लिया है। जांच के अनुसारए आरोपियों ने मृतक के दोस्त की बहन पर अभद्र टिप्पणी की थीए जिसका जयसिंह ने विरोध किया था। इसी रंजिश में आरोपियों ने बदला लेने के लिए ऑनलाइन मंगाए चाकुओं से हमला कर टेंपो चालक की जान ले ली।चार को दबोचा एसीपी क्राइम टू वरुण कुमार दहिया ने बुधवार को अपने सेक्टर-30 स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि नौ फरवरी को गिरदावल एनक्लेव निवासी टैपो चालक जयसिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। फरीदाबाद की अपराध शाखा डीएलएफ ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार करने के साथ दो किशोरों को अभिरक्षा में लिया है।दो गिरफ्तार, दो अ...