देवरिया, जनवरी 24 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। घर के बाहर टहल रही एक महिला से एक युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर युवक अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर महिला की पिटाई कर दी। मामले में पीड़िता ने पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का आरोप है कि वह अपने घर के सामने टहल रही थी। कि उसी दौरान घर के बगल का एक युवक महिला के साथ छेड़खानी कर दिया। विरोध करने पर वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर मारपीट महिला की पिटाई कर दी। महिला के शोर करने पर आस-पास के लोग इक्कठा हो गए। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जाकिर हुसैन पुत्र इद्रीश, सितारा खातून, नजमा खातून, एजाज अहमद व इरफान अहमद के विरूद्ध मारपीट, छेड़खानी का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.